अनुपम खेर ने जितेन्द्र , शोभा कपूर और किरण खेर के साथ शेयर की एक पुरानी तस्वीर

मुंबई , 29 जून 2021 अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। उनकी अपनी माँ के साथ वीडियो 'दुलारी रॉक्सइंटरनेट पर बहुत फेमस है। वह अपने पोस्ट के माध्यम से अपने फैंस के साथ इंटरैक्ट भी करते है। अब उन्होंने वेटेरन एक्टर जितेन्द्रशोभा कपूर और अपनी बीवी किरण खेर के साथ शेयर की एक पुरानी तस्वीर। 

 

फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "ज़िन्दगी आगे बढ़ जाती है , यादें नहीं। "मुझे जितेन्द्र जी , शोभा जी और किरण के साथ मेरी यह तस्वीर एक किताब में मिली। इसको देखते ही मैं पुराने समय में पहुंच गया जब हम बहुत मजा करते थे। तब बहुत ही अच्छाहसी मजाक से भरा और केयर फ्री वातावरण हुआ करता था। और फिर हम बड़े हो गए। मैं हम सब को बहुत मिस करता हूँ। “

 

फोटो देखकर पता चल रहा है यह काफी पुरानी फोटो है। इस फोटो में सब बहुत यंग नजर  रहे है। 

 

अभी फिलहाल अनुपम हिमाचल प्रदेश में छुट्टियां मना  रहे है। वह अपने सोशल मीडिया पर काफी फोटो और वीडियो शेयर करते नजर आते है जिसमे वह आम आदमी से बात करते है और उनकी इन वीडियो को लोग बहुत पसंद करते है। 

 

वर्कफ़्रंट परवह जल्द ही फिल्म 'हैप्पी बर्थडेमें नजर आएंगे जिसके लिए उन्हें NYCIFF में बेस्ट एक्टर अवार्ड मिला। इसके साथ वह विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ' कश्मीर फाइल्समें नजर आएंगे। यह फिल्म कश्मीरी पंडितो की कहानी बताएगी की कैसे 1990 में उन्हें कश्मीर से निकाला गया था। वह  ' लास्ट शोऔर 'मुंगीलाल रॉक्समें भी नजर आएंगे।

Posted On:Tuesday, June 29, 2021


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.